*समाज के लिए कुछ करो वरना भुला दिए जाओगे* *दोस्तों यह कहानी नहीं हकीकत है, जयपुर शहर के किसी उपनगर में हाल ही में सेवानिवृत्त एक बड़े आईएएस अफसर रहने के लिए आए, पास ही के पार्क में रोजाना यह पूर्व आईएएस अफसर हैरान-परेशान टहलते हुए अन्य लोगों को तिरस्कार भरी नजरों से देखते और किसी से भी बात नहीं करते थे। एक दिन एक बुजुर्ग के पास बिना मन के गुप्तगु करने के लिए बैठे ,और फिर रोजाना उनके पास बैठने लगे, लेकिन उनकी वार्ता का विषय एक ही होता था-*मैं इतना बड़ा आईएएस अफसर था कि पूछो मत, यहां तो मैं मजबूरी में आ गया हूं, मुझे तो किसी दिल्ली जैसे महानगर में बसना चाहिए था, यहां मेरे मुकाबले का कोई भी अधिकारी नहीं है, वह बुजुर्ग प्रतिदिन शांतिपूर्वक उनकी बातें सुना करता लेकिन एक दिन उन पूर्व आईएएस अधिकारी की बातों से परेशान होकर उन बुजुर्ग व्यक्ति ने अहंकार में चूर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को समझाया-*आपने कभी फ्यूज बल्ब देखे हैं? बल्ब के फ्यूज हो जाने के बाद क्या कोई देखता है, कि बल्ब किस कंपनी का बना हुआ था, या कितने वाट का था अथवा उससे कितनी रोशनी और जगमगाहट होती ...
Posts
Showing posts from August, 2021