बोलचाल की डोर : रिश्तों की सांसों को बचाए रखने की कला
संपादकीय 30 नवंबर 2025 *“बोलचाल की डोर : रिश्तों की सांसों को बचाए रखने की कला”* मानव जीवन की पूरी संरचना, उसके भावनात्मक उतार–चढ़ाव, उसकी खुशियां, उसकी थकान, उसका संघर्ष—सब कुछ रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमता है। धन, वैभव, सम्मान, पद—ये सब जीवन को सुविधाजनक बना सकते हैं, लेकिन मन को संतुष्टि, आत्मा को शांति और जीवन को अर्थ—ये केवल रिश्ते ही दे सकते हैं। और इन रिश्तों का सबसे महत्वपूर्ण आधार — बोलचाल, संवाद, संचार की जीवंतता है। यहां मैं बोलूंगा तो फिर कहोगे कि बोलता है। रिश्ते तब तक सुरक्षित, मजबूत और जीवंत बने रहते हैं, जब तक उनमें संवाद की धारा बहती रहती है। जैसे नदी में पानी रुक जाए तो वह बदबू देने लगती है, वैसे ही रिश्तों में बोलचाल रुक जाए, तो गलतफहमियों, अहंकार और दूरी की काई जमने लगती है। संवाद रुकना यानी रिश्ते की सांसें रुक जाना। आज की तेज़ रफ्तार दुनिया में सबसे बड़ा संकट यही है कि लोग बात करना बंद कर रहे हैं। परिवारों में, पड़ोस में, दोस्ती में, यहां तक कि पति-पत्नी के रिश्तों में भी संवाद की जगह अब साइलेंस वार ने ले ली है। लोग गुस्सा तो कर लेते हैं...