अनुभव और सीखने की शक्ति

संपादकीय: 
4 मार्च 2025 

 *अनुभव और सीखने की शक्ति* 
बुद्धि केवल बादाम खाने से ही नहीं, बल्कि भच्चीड़ खाने से भी आती है। इसलिए हर चुनौती से कुछ न कुछ सीखने का तजुर्बा अपने पास रखिए। कौन सी ठोकर कब, क्या सीख दे जाए पता नहीं? इसलिए चुनौतियों से घबराएं नहीं। चुनौतियों से सीखे और अपना आत्म मूल्यांकन करें। पता करें क्या कमी रह गई, क्या भूल हुई आपसे ,केवल सफलता ही शिखर तक नहीं पहुंचती है। गलतियों से सबक लेने का तजुर्बा भी अर्थात सीखने की शक्ति भी सफलता के शिखर को छूने की ताकत रखती है।  

आज के समय में हमारे जीवन में कई चुनौतियां और समस्याएं हैं। इन समस्याओं का सामना करने के लिए हमें अपने अनुभवों और सीखने की शक्ति का उपयोग करना होता है। अनुभव हमें सिखाते हैं कि जीवन में कैसे आगे बढ़ना है और कैसे समस्याओं का सामना करना है। अनुभव हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें सिखाते हैं कि जीवन में कैसे आगे बढ़ना है और कैसे समस्याओं का सामना करना है। अनुभव के आधार पर हम अपने कार्यों में परिवर्तन ला सकते हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। यहां मैं बोलूंगा तो फिर कहोगे कि बोलता है।

सभी अनुभवों का स्वागत कीजिए, पता नहीं कौन सा अनुभव आपकी जिंदगी बदल दें। अगर आपकी बहस बदतमीज इंसान से हो तो हार मान लेनी चाहिए क्योंकि आपकी आवाज कितनी ही दमदार हो आप एक कुत्ते से अच्छा भौंक नहीं सकते। ये बात आप अपनी आंखों से ही देख चुके है । हर व्यक्ति के अनुभव के आधार पर उसके कार्यों में परिवर्तन होता रहता है। अनुभव के इस प्रकार लाभ उठाने की क्रिया को सीखना या अधिगम कहते हैं। प्रत्येक प्राणी अपने जीवन में कुछ न कुछ सीखता है। जिस व्यक्ति में सीखने की जितनी अधिक शक्ति होती है, उतना ही अधिक उसके जीवन का विकास होता है।
अपनी कमियों पर भी थोड़ी नजर रखो, हर बार दूसरों की गलतियों को देखना भी ठीक नहीं है, अपने मन को भी थोड़ा साफ़ रखो, हर बार दूसरों के बारे में गलत सोचना ठीक नहीं है। इसलिए नजदीकियां रखा करो, जिन्दगी का कुछ भरोसा नहीं, फिर मत कहना चलें भी गए और बताया भी नहीं । दूसरों के अनुभव सुनकर, अपने अनुभव दूसरों के सामने रखकर और अनुभवों की समानता देखकर कुछ ठोस निष्कर्षों पर भी पहुंचना संभव होता है। यह भी समझ बनती है कि सिखाने की प्रक्रिया एक निरन्तर प्रयोग है, जो कभी तो सफल हो जाता है और कभी नहीं। प्रयोग का सफल हो जाना भी उतना ही सही है जितना उसका विफल रहना क्योंकि दोनों परिस्थितियों में बहुत कुछ सीखा जा सकता है। बाकी जो लिबासों को बदलने का बहुत शौक रखते थे। आखिरी वक्त पर कह भी न पाये कि कफ़न ठीक नही।
सीखने की शक्ति हमारे जीवन को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह हमें नई चीजें सिखाती है और हमें अपने जीवन में आगे बढ़ने में मदद करती है। सीखने की शक्ति हमें अपने अनुभवों से सीखने में मदद करती है और हमें अपने जीवन को बेहतर बनाने में मदद करती है।
अनुभव और सीखने की शक्ति एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। अनुभव हमें सिखाते हैं कि जीवन में कैसे आगे बढ़ना है और कैसे समस्याओं का सामना करना है। सीखने की शक्ति हमें नई चीजें सिखाती है और हमें अपने जीवन में आगे बढ़ने में मदद करती है। इसलिए, हमें अपने अनुभवों से सीखने का प्रयास करना चाहिए और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सीखने की शक्ति का उपयोग करना चाहिए।
अनुभव और सीखने की शक्ति हमारे जीवन को बेहतर बनाने में मदद करती है। हमें अपने अनुभवों से सीखने का प्रयास करना चाहिए और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सीखने की शक्ति का उपयोग करना चाहिए। यदि हम ऐसा करेंगे, तो हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

संवैधानिक इस्तीफा या मजबूरी का मंथन – उपराष्ट्रपति धनखड़ का कदम और लोकतंत्र की गूंज

"भोजन की थाली में हमारी सभ्यता का आईना"

पचेरी की बहू नीलम सोनी ने अंग्रेजी विषय में किया नेट जेआरएफ क्वालिफाइड।