मौसम / भीषण उमस के बाद जोधपुर में जमकर बरसे बदरा, गर्मी से मिली थोड़ी राहत
जोधपुर. पश्चिमी राजस्थान में शुक्रवार दोपहर एक बार फिर मौसम पूरी तरह से बदल गया। दोपहर पश्चात जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र में शुरु हुई बारिश जोधपुर तक पहुंच गई और शहर में झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बहने लग गया। तेज हवा के साथ आई बारिश से एक बार भीषण उमस से राहत मिली, लेकिन बारिश बंद होते ही उमस फिर बढ़ गई। वहीं पाली व जालोर के ग्रामीण क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई है।
जोधपुर में आज सुबह से मौसम एकदम साफ था और तेज धूप निकली हुई थी। धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से भिगो कर रख दिया। लोगों को न तो घर में और न ही बाहर राहत मिल रही थी। करीब चार बजे मौसम बदल गया और आसमान में घने काले बादल छा गए। तेज हवा चलना शुरू हो गई। थोड़ी देर में बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश का दौर करीब आधे घंटे तक चला। इस दौरान मकानों की छतों से परनाळे बह निकले और सड़कों पर हर तरफ पानी बहना शुरू हो गया। भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों ने बारिश में स्नान कर गर्मी से राहत पाई। बारिश बंद होते ही एक बार फिर उमस बढ़ गई। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए है।
वहीं जोधपुर के अलावा पाली व जालोर जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में भी जोरदार बारिश हो रही है। पश्चिमी राजस्थान का मौसम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। मई के अंत में हुई जोरदार बारिश से नौतपा का असर समाप्त हो गया। वहीं जून माह में यह तीसरी बारिश है। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है और उनके कदम खेतों की तरफ बढ़ चले है।

Comments
Post a Comment