जीवन की पाठशाला: सीखने का अनंत साधन"*

संपादकीय: 
11 फरवरी 2025
 *"जीवन की पाठशाला: सीखने का अनंत साधन"* 
जीवन एक अनंत पाठशाला है, जहां हम हर दिन नई चीजें सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। यह पाठशाला हमें हर पल एक नया पाठ पढ़ाती है, जो हमारी सोच को बदलती है और हमें जीवन के सही मायने समझाती है।

जीवन की इस पाठशाला में हमें कई सबक मिलते हैं, जो हमें आगे बढ़ने में मदद करते हैं। सबसे बड़ा सबक तो यही है कि गलतियों को दोहराओ मत और जब भी जहां भी, जिस किसी से भी, जो अच्छा सीखने को मिले, उसे ग्रहण करो।
यहां मैं बोलूंगा तो फिर कहोगे कि बोलता है।

हम नींद में सपने देखते हैं, लेकिन प्रकृति हमें हर दिन नींद से जगा कर उन सपनों को पूरा करने के लिए एक मौका देती है। जीवन की पाठशाला दुनिया की हर पाठशाला से बड़ी है। इसका सबक जिसने ईमानदारी से सीख लिया, वह व्यक्ति हमेशा प्रगति करता है। 

इस पाठशाला का सबसे बड़ा सबक तो यही है कि ‘गलतियों को दोहराओ मत और जब भी जहां भी, जिस किसी से भी, जो अच्छा सीखने को मिले, उसे ग्रहण करो।हर व्यक्ति का जीवन में एक प्रमुख लक्ष्य होता है, जिसमें दूसरों की मदद करना, समाज में सकारात्मक योगदान देना, अपने क्षेत्र में बेहतरीन शिक्षा और कार्य के अनुभव को प्राप्त एक स्वस्थ और फिट जीवन जीने का लक्ष्य शामिल है, जो जीवन को सम्पूर्ण और संतुलित बनाते हैं ।

इस दुनिया में मानव जीवन ही सबसे बड़ी पाठशाला है । हम कौन सी कक्षा में हैं, पता नहीं, परीक्षा कब और कहां किस रूप में होगी, यह भी पता नहीं है। शायद इसीलिए जिंदगी हमें हमेशा एक नया पाठ पढ़ाती है, लेकिन यह हमें समझाने के लिए नहीं बल्कि हमारी सोच बदलने के लिए है । वैसे भी कर्म के बीज अच्छे हो या फिर बुरे हो, अपने समय पर पेड़ बनकर फल जरूर देते हैं। बाकी:- इंसान ही इंसान का रास्ता काटता है, बिल्लियां तो यूं ही बदनाम है।

हर व्यक्ति का जीवन में एक प्रमुख लक्ष्य होता है, जिसमें दूसरों की मदद करना, समाज में सकारात्मक योगदान देना, अपने क्षेत्र में बेहतरीन शिक्षा और कार्य के अनुभव को प्राप्त करना, एक स्वस्थ और फिट जीवन जीने का लक्ष्य शामिल है, जो जीवन को सम्पूर्ण और संतुलित बनाते हैं।

लेकिन जीवन की इस पाठशाला में हमें यह भी सीखना होता है कि हमें अपने कर्मों के अनुसार फल मिलता है। कर्म के बीज अच्छे हो या फिर बुरे हो, अपने समय पर पेड़ बनकर फल जरूर देते हैं।

अंत में, जीवन की इस पाठशाला में हमें यह भी सीखना होता है कि हमें अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए हमेशा आगे बढ़ना होता है। हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयास करना होता है और हमें अपने जीवन को सम्पूर्ण और संतुलित बनाने के लिए हमेशा सीखना होता है।

Comments

Popular posts from this blog

संवैधानिक इस्तीफा या मजबूरी का मंथन – उपराष्ट्रपति धनखड़ का कदम और लोकतंत्र की गूंज

"भोजन की थाली में हमारी सभ्यता का आईना"

पचेरी की बहू नीलम सोनी ने अंग्रेजी विषय में किया नेट जेआरएफ क्वालिफाइड।